Tuesday, 16 May 2017

लालू और चितम्बरम के बेटे के खिलाफ हो रही जांच स्वागत योग्य- नित्यानंद राय

दरभंगा/ संवाददाता-लालू यादव के ठिकाने पर छापेमारी पर दरभंगा पहुंचे बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू और चितम्बरम के बेटे के खिलाफ हो रही जांच का स्वागत योग है। इस कार्रवाई से राजद और कांग्रेस बेनकाब हुई है। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार भी बिहार में लालू परिवार के अवैध सम्पति की जांच करायें। हम इस कार्यवाही का स्वागत करेंगे।
Read more - दरभंगासमाचार, दरभंगा का नक्शा, दरभंगा बिहार

Sunday, 14 May 2017

अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा

 दरभंगा समाचार/ संवाददाता – लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के करमगंज मोहल्ले में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर शिक्षक पति सहित ससुराल वालों ने शबाना परवीन को केरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। जिसमें बीच -बचाव करने आये महिला के परिजन बुरी तरह से झुलस गए।
Read more- दरभंगा  समाचार, दरभंगा  का नक्शा, दरभंगा  की खबरें, दरभंगा  की लेटेस्ट न्यूज़, दरभंगा  की ताज़ा खबरे, दरभंगा  बिहार

Thursday, 11 May 2017

उत्पाद विभाग ने 2 करोड़ के शराब को किया नस्ट

दरभंगा समाचार/ संवाददाता-  दरभंगा उत्पाद विभाग ने प्रबंधक निर्देशक BSBCI पटना के निर्देश पर 31 मार्च 2016 को बिहार में शराबबंदी के बाद लाइसेंसी दुकानदार द्वारा वापस किये गए शराब नस्ट करने का निर्देश दिया था।
Read more- दरभंगा समाचारदरभंगा बिहार, दरभंगा का नक्शा

Friday, 5 May 2017

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

दरभंगा/ संवाददाता-घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मंसारा गांव में एक शादीशुदा युवक बमबम मुखिया ने हैवानियत की सारी हदें पार कर, सोमवार की रात उसने गांव की ही एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
Read more- दरभंगा समाचार, दरभंगा बिहार, दरभंगा का नक्शा,

Saturday, 29 April 2017

जाली नोट के दो सौदागर गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद

दरभंगा रेलवे पुलिस ने गुरुवार की सुबह शहर में लायी गयी नकली नोटों की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए दोनों युवक की निशानदेही पर पुलिस ने तक़रीबन 30 लाख से ज्यादा की नकली नोट बरामद की है। मामला बड़ा होने के कारण रेल एसपी ने खुद इसकी मोनेटरिंग करते हुए पूरे मामले की पड़ताल की।
Read More- दरभंगा की खबरें, दरभंगा की लेटेस्ट न्यूज़, दरभंगा की ताज़ा खबरे, दरभंगा बिहार, दरभंगा का नक्शा, दरभंगासमाचार

स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो

दरभंगा संवाददाता – दसवीं की छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर प्रेमी ने अपने चार दोस्तों के साथ न सिर्फ गैंग रेप किया बल्कि उसके अश्लील वीडियो भी बनाये। शादी का प्रलोभन देकर आशिक स्कूल से लड़की को अपने साथ ले जाकर एक दोस्त के घर पर रखा, जहां लड़की को नशा खिलाकर सभी ने सामूहिक बलात्कार किया।
Read More - दरभंगासमाचार, दरभंगा बिहार, दरभंगा का नक्शा, दरभंगा की लेटेस्ट न्यूज़, दरभंगा की ताज़ा खबरे 

Saturday, 22 April 2017

दिन दहाड़े पेट्रोल छिड़क कर जिन्दा जलाने वाले शख्स की हुई मौत

दरभांग-पिछले दिनों 25 मार्च को भूमि विवाद को लेकर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी थी। जहां दिनदहाड़े बीच सड़क पर मनोज कुमार चौधरी नामक शख्स को कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि जिले के लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के कॉमर्शियल चौक के पास गुप्ता स्वीट्स के मालिक कैलाश प्रसाद गुप्ता द्वारा 25 मार्च को भूमि विवाद में मनोज कुमार चौधरी को बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने के प्रयास किया गया था। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। जहां बीती रात सफदरजंग अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही दरभंगा पहुंची स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश फूटा। आक्रोशित लोगों ने दरभंगा बंद करने का ऐलान किया।
Read More-  दरभंगा समाचार, दरभंगा बिहार, दरभंगा का नक्शा